पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से हुए सम्मानित..
पुसौर विकासखंड के लिए यह गौरव की बात है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुसल्दा के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को शिक्षा और कला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।

