स्कूल प्राचार्यों के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों के साथ कम से कम 2 पीरियड पढ़ाना होगा जरूरी..
छत्तीसगढ़ के सरकारी हाई स्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्यों की भूमिका को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब प्राचार्य केवल विद्यालय के प्रशासनिक और वित्तीय कार्यों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जरूरत के अनुसार उन्हें कक्षाओं में जाकर प्रतिदिन कम से कम दो कालखंड अध्यापन भी करना होगा।


