एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर राजस्व अमले की बैठक, SDM उमेश साहू ने शत-प्रतिशत पंजीयन और सर्वे जल्द पूरा करने के दिए निर्देश..
किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशासन ने मैदानी अमले को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 17 सितंबर 2026 को सारंगढ़ SDM उमेश साहू ने बरमकेला एवं सरिया तहसील के समस्त राजस्व निरीक्षकों, पटवारियों और RAEO के साथ बैठक लेकर दोनों महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की।
