छेवारीपाली शासकीय प्राथमिक स्कूल में न्योता भोज के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, मिठाई खिलाकर दी गई शुभकामनाएं..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// तहसील सरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत छेवारीपाली (धोबनीपाली) के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को भोजन कराया गया और मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

न्योता भोज के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। भोजन के बाद छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई गई। आयोजन के माध्यम से बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल मंत्री अजय पटेल, भाजयुमो महामंत्री रोशन पटेल और मंत्री ओमकार चौधरी की ओर से किया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजकों ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह के आयोजन सामाजिक सहभागिता और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

Scroll to Top