छत्तीसगढ़ में नए स्टांप वेंडर लाइसेंस पर लगी रोक : ई-स्टांप के बढ़ते क्रेज के बीच पंजीयन विभाग का बड़ा फैसला..
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में स्टांप पेपर बेचने के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर पंजीयन विभाग ने अस्थायी रोक लगा दी है। इस निर्णय के बाद अब नए स्टांप वेंडरों की संख्या में वृद्धि नहीं हो सकेगी।




