राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाकर सुनीता यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान, पढ़ें बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत छोटे से गांव खिचरी की बड़ी कहानी..
बरमकेला विकासखंड मुख्यालय से दक्षिण दिशा में स्थित छोटा सा गांव खिचरी इन दिनों अपनी प्रतिभाओं को लेकर चर्चा में है। करीब 500 की आबादी वाले इस गांव की शिक्षिका सुनीता यादव ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हासिल कर प्रदेश सहित पूरे गांव का नाम देशभर में रोशन किया है।




