कलेक्टर के आदेश की अनदेखी कर चल रहा था अवैध बोर खनन, तहसीलदार ने मौके पर पकड़ी बोरिंग मशीन..
जिले में बिना अनुमति बोर खनन पर प्रतिबंध के बावजूद सरिया तहसील क्षेत्र में निजी जमीन पर अवैध खुदाई का मामला सामने आया है। तहसीलदार ने ग्राम बोंदा में कार्रवाई करते हुए बोरिंग गाड़ी और सहयोगी ट्रक को जब्त कर थाना के सुपुर्द कर दिया है।


