आदर्श और अपराधमुक्त गांव बनाने सरिया पुलिस की पहल, बुदबुदा में लगी साइबर चौपाल, गांव वालों को ऑनलाइन ठगी से किया सतर्क..
साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरिया पुलिस गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसी के तहत मिशन पहल अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुदबुदा में साइबर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

