शेयर करें...
रायपुर// RCB vs MI : रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रविवार को रायपुर के शाहिद वीर नारायण सिंह इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांच से भरा रहा। RCB ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत वापसी की, लेकिन मैच का नतीजा अंतिम ओवरों तक अनिश्चित बना रहा।
RCB की पारी में क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रन (46 गेंद, 4 चौके, 5 छक्के) की अहम पारी खेली। उन्होंने एक समय टीम को संभाला और कई बड़े शॉट लगाकर रन गति बढ़ाई। हालांकि, आखिरी ओवरों में वह थकान और ऐंठन से जूझते नजर आए।
मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अंतिम ओवरों में दबाव बनाए रखा। वहीं, तिलक वर्मा ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए क्रुणाल पांड्या का महत्वपूर्ण कैच लेकर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया। जितेश शर्मा ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए छक्का लगाकर टीम को गति दी।
मैच के 17वें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने दो छक्के लगाकर मैच को और करीब ला दिया, लेकिन बाद में उनका विकेट गिरना RCB के लिए बड़ा झटका साबित हुआ। RCB को अंतिम ओवरों में जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन RCB के बॉलर भुवनेश्वर कुमार और रसीख ने डटकर मुकाबला किया और आखरी गेंद में 2 रन बनाकर अपनी टीम को जिताया। इस दौरान आखरी के 2 ओवर काफी दिलचस्प और रोमांचक रहे।


