शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में बिना अनुमति बोर खनन पर प्रतिबंध के बावजूद सरिया तहसील क्षेत्र में निजी जमीन पर अवैध खुदाई का मामला सामने आया है। तहसीलदार ने ग्राम बोंदा में कार्रवाई करते हुए बोरिंग गाड़ी और सहयोगी ट्रक को जब्त कर थाना के सुपुर्द कर दिया है। मामले में जब्ती पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण एसडीएम कार्यालय भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बोंदा में बिना अनुमति निजी जमीन पर बोर खनन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे जहां जांच के दौरान खुदाई कार्य जारी मिला। कार्रवाई करते हुए बोरिंग गाड़ी क्रमांक CG13 AH 0574 और सहयोगी ट्रक CG13 AH 6609 को जब्त किया गया।
बता दें कि भीषण गर्मी और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए कुछ दिन पहले ही कलेक्टर द्वारा बोर खनन पर प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी किया गया था। आदेश में स्पष्ट कहा गया था कि पेयजल या सामाजिक कार्यों के लिए ही अनुमति दी जाएगी और इसके लिए अनुविभागीय अधिकारी की पूर्व अनुमति लेना जरूरी होगा।
इसके बावजूद बिना परमिशन खुदाई होने से प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी कर अवैध बोर खनन किए जाने से भूजल स्तर पर असर पड़ रहा है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।



