मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 6,412 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया गया दर्ज..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि एक समय गरीब परिवारों के लिए बेटी का विवाह बड़ी चिंता का विषय होता था, जिसे इस योजना ने सम्मान और भरोसे में बदल दिया है।

