कलमा बैराज को लेकर अलर्ट जारी, 16 जून से खुलेंगे सभी गेट, नदी किनारे जाने से बचें..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जल संसाधन विभाग ने कलमा बैराज को लेकर आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 16 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक महानदी पर निर्मित कलमा बैराज के सभी गेट खोले जाएंगे, जिससे बैराज के नीचे बहने वाली महानदी में पानी का बहाव अचानक और तेजी से बढ़ सकता है।

Join WhatsApp Group Click Here

विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि इस अवधि में बैराज के नीचे नदी क्षेत्र में मछली पकड़ना, खेती करना, फसल लगाना, नहाना या अन्य किसी प्रकार की गतिविधि करना खतरनाक साबित हो सकता है। अचानक जलस्तर बढ़ने से जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी।

विशेष रूप से नदी किनारे खेती करने वाले किसानों, मछुआरों और आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैराज के पीछे और नीचे के क्षेत्र में सभी प्रकार के कार्यों से बचना चाहिए।

जल संसाधन विभाग ने चेतावनी दी है कि जारी निर्देशों का पालन नहीं करने पर किसी भी प्रकार की जनधन हानि होने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। इसलिए आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Scroll to Top