कांग्रेस जिला अध्यक्ष के भाई की शादी मे दुर्घटना, बाराती के बीच घुसा कैप्सूल वाहन, 4 महिलाओं की हालत गंभीर..
सारंगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के भाई अनिल देवांगन के विवाह समारोह के दौरान एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जांजगीर जिले के बिर्रा क्षेत्र में बारात के दौरान हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में दर्जनों बाराती घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 महिलाओं की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है



