पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादला, जनपद सीईओ सहित इन अफसरों के बदले प्रभार, देखिये आदेश..

शेयर करें...

रायपुर// राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जनपद सीईओ के तबादले किये हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से जारी आदेश में जनपद सीईओ के अलावे सहायक परियोजना अधिकारी के भी तबादले किये हैं। जारी आदेश के मुताबिक सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला और बिलाईगढ़ जनपद के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

अजय पटेल के स्थान पर शिशिर कुमार शर्मा को बरमकेला और प्रतीक प्रधान के स्थान पर योगेश्वरी बर्मन को बिलाईगढ़ जपनद सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजय पटेल का ट्रांसफर करते हुए सीईओ धमधा जनपद, जिला दुर्ग और प्रतीक प्रधान को मोहला-मानपुर-चौकी जिले के पंचायत सहायक परियोजना अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस आदेश में कुल 27 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। जिन्हें अलग अलग जनपद पंचायत के सीईओ और सहायक परियोजना अधिकारी बनाया गया है।

देखिये आदेश की कॉपी

Scroll to Top