जेवरीडीह प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव..

शेयर करें...

रायगढ़// पुसौर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला जेवरीडीह में शाला प्रवेश उत्सव उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच अशोक सिदार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दासरथी जांगड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अडानी फाउंडेशन से डॉ. पटेल उपस्थित रहे। शाला प्रवेश उत्सव के प्रभारी लोकेन्द्र डनसेना ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

Join WhatsApp Group Click Here

इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई।

मुख्य अतिथि अशोक सिदार ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में शिक्षक एस. कुमार सारथी, भुवनेश्वर सिदार एवं सीएसआर शिक्षिका मंजू चौहान ने अभिभावकों को शासकीय स्कूलों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Scroll to Top