अब हर सोमवार एसडीएम कार्यालयों में लगेगा जनदर्शन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, तहसीलदार से लेकर विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य..
जिले के आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अब प्रत्येक सोमवार को सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालयों में जनदर्शन आयोजित किया जाएगा।


