आदिवासी कांग्रेस कमेटी का सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विस्तार, 7 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति, सरिया की जिम्मेदारी राजकुमार सिदार को..
जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिला अध्यक्ष सहदेव सिंह सिदार द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के सात संगठनात्मक क्षेत्रों में अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है।
