खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का नाम शामिल, देखें सूची..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ के खनिज साधन विभाग में सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में उप संचालक, खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक स्तर के कुल 28 अधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिले के खनिज विभाग में भी अहम बदलाव हुआ है।

Join WhatsApp Group Click Here

जारी आदेश के मुताबिक, कोरबा में पदस्थ उप संचालक प्रमोद कुमार नायक को दंतेवाड़ा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं, रायपुर स्थित संचालनालय में पदस्थ उप संचालक मीनाक्षी साहू को कोरबा भेजा गया है। कोरबा में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा कोरिया जाएंगे, जबकि बलरामपुर में पदस्थ राहुल गुलाटी को कोरबा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला आदेश के तहत दंतेवाड़ा के उप संचालक योगेंद्र सिंह को रायपुर स्थित संचालनालय भेजा गया है। बिलासपुर की खनिज अधिकारी शबीना बेगम को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली के योगेश साहू को सरगुजा और राजनांदगांव की ज्योति मिश्रा को संचालनालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, सरगुजा के अनिल साहू को मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा के अवधेश बारिक को बीजापुर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के दीपक आनंद साहू को राजनांदगांव भेजा गया है। MCB के खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा की नई पदस्थापना जगदलपुर में की गई है।

सहायक खनिज अधिकारियों और निरीक्षकों के भी तबादले

विभागीय आदेश में सहायक खनिज अधिकारियों और खनिज निरीक्षकों की पदस्थापना भी बदली गई है। रायपुर के उमेश भार्गव को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव के भरत लाल बंजारे को दुर्ग, बालोद के उत्तम खूटे को बलौदाबाजार-भाटापारा और दुर्ग के दीपक तिवारी को राजनांदगांव भेजा गया है। खनिज निरीक्षकों में कांकेर के मृदुल गुहा को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा के अश्वनी झाड़ी को जगदलपुर, बलरामपुर के सुब्रत साना को धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा के भूपेंद्र भक्त को कांकेर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विवेक कुमार चंद्राकर को सुकमा और सुकमा के मंथन केमरो को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पदस्थ किया गया है।

देखें पूरी सूची

Scroll to Top