एक शाम राखी के नाम : लायंस क्लब प्राइड की बहनों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को बांधा रक्षा सूत्र, पुलिस ने बहनों की सुरक्षा का लिया संकल्प..
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में आज स्नेह, सम्मान और विश्वास से सराबोर कार्यक्रम “एक शाम राखी के नाम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब प्राइड की बहनों ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया।


