जीजी बोर्डिंग स्कूल और जानकी कॉलेज में भक्तिमय माहौल रहा, नौ दिनों की पूजा के बाद गणपति बप्पा को दी गई भावपूर्ण विदाई..

शेयर करें...

रायगढ़// धनुहरडेरा स्थित जीजी बोर्डिंग इंग्लिश मीडियम स्कूल सह जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गणेश उत्सव का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई गणपति प्रतिमा का 23 सितंबर को विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

आचार्य तीर्थ महाराज के मार्गदर्शन में पूजा, हवन और आरती के बाद गणपति प्रतिमा को धनुहरडेरा के बड़ा तालाब ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए और भावपूर्ण माहौल में प्रतिमा का विसर्जन किया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन शिरीष सरडा और डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल भी शामिल हुए और गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी के साथ दोनों संस्थानों के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल रहे। विसर्जन के बाद महाभंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

नौ दिनों तक चला पूजा-अर्चना का दौर

गणेश उत्सव के दौरान स्कूल और कॉलेज परिसर में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और प्रसाद वितरण किया गया। 22 सितंबर को पढ़ाई के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें जानकी कॉलेज की सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी अनूभा दुबे और बीएससी बायो तृतीय सेमेस्टर के छात्र सुमित शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में जानकी कॉलेज के विद्यानंद पटेल, दिनेश पटेल, प्रो. विवेक कांबले, प्रो. भारत सिदार, प्रो. शरद पांडा, प्रो. मयंक शीतल डेंसना, प्रो. हरीश गुप्ता, प्रो. अंजू पटेल, प्रो. नेहा डेंसना, प्रो. अनूभा दुबे, प्रो. सीताराम कैवर्त्य और प्रो. आकाश निराला सहित बीएड तथा यूजी-पीजी के विद्यार्थी मौजूद रहे।

वहीं जीजी बोर्डिंग स्कूल से प्रतिभा पटेल, लक्ष्मी सिंह, अनिता प्रधान, छोटी मेहर, सुप्रिया साहू, अनिता मेहर, ज्योति पटेल, रेशम खैरवार, बिंदिया गुप्ता, प्रिया खैरवार, करुणा डेंसना, उमा डेंसना, रेवती चैनी, शुभम पुजारी, नेहा गुप्ता और कृष्णानंद शर्मा सहित नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी कार्यक्रम मे शामिल हुए। नौ दिनों की पूजा-अर्चना के बाद गणपति बप्पा को विदाई देते हुए सभी ने अगले वर्ष फिर से उनके आगमन की कामना की।

Scroll to Top