सरिया में भोलिया मेहर समाज के नवाखाई भेंट-मुलाकात एवं सम्मान समारोह में जुटे समाज के लोग, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े लोक-पर्व नवाखाई के अवसर पर सरिया में भोलिया मेहर समाज का भेंट-मुलाकात एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर नवाखाई की शुभकामनाएं दीं और अपनी पारंपरिक संस्कृति एवं सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

समाज की एकजुटता का दिखा संदेश

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवयुवक भोलिया समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान सामाजिक विषयों पर चर्चा के साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही और नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने समाजजनों को नवाखाई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और पारंपरिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने की पहल

नवाखाई केवल नए अन्न के स्वागत का पर्व नहीं, बल्कि आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी माना जाता है। सरिया में आयोजित इस आयोजन में समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की भावना दिखाई दी। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के वरिष्ठजनों और विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया गया।

Scroll to Top