नशे के कारोबार से परेशान पुटकापुरी की महिलाएं, पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर जनदर्शन में दिया आवेदन..
पुसौर ब्लाक के ग्राम पुटकापुरी में खुलेआम हो रही शराब एवं गांजा बिक्री पर लगाम लगाने के लिए महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है।


