स्वास्थ्य

प्रदेश में भारी बारिश, गंगरेल के 14 गेट खुलने से महानदी का जल स्तर और बढ़ा, हीराकुंड के 16 गेट खुले, कलमा बैराज के 66 गेट खुले, मैदानी अमला लगातार निगरानी में, स्थिति नियंत्रण में..

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है।

प्रदेश में भारी बारिश, गंगरेल के 14 गेट खुलने से महानदी का जल स्तर और बढ़ा, हीराकुंड के 16 गेट खुले, कलमा बैराज के 66 गेट खुले, मैदानी अमला लगातार निगरानी में, स्थिति नियंत्रण में.. Read More »

बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत बरमकेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत.. Read More »

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी..

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी..

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बरमकेला विकासखंड के ग्राम नदीगांव के सरपंच गौरीशंकर विश्वाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला के बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन कराया गया, जिसमें खीर, पूरी, मीठा केला सहित शाकाहारी व्यंजन शामिल रहे। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और आयोजन का आनंद लिया।

न्योता भोज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे भी शामिल रहे। यह आयोजन केवल जन्मदिन की खुशी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बच्चों के साथ खुशियां बांटने और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया। न्योता भोज के माध्यम से ग्रामीणों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।

कलेक्टर की अपील के बाद सामाजिक सहभागिता

जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में न्योता भोज के माध्यम से सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में नदीगांव में भी बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज के लोगों को आंगनबाड़ी और स्कूलों से जोड़ना भी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों और ग्रामीण समुदाय के बीच जुड़ाव मजबूत होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नदीगांव के सरपंच गौरीशंकर विश्वाल, उपसरपंच दृष्टिदेव प्रधान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे, प्रधान अध्यापक ठंडाराम ओगरे, शिक्षक कृष्णचंद्र गुप्ता, गांव की महिला प्रमुख पुष्पांजलि विश्वाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता पांडे, शाला विकास समिति की अध्यक्ष सुषमा प्रधान, वरिष्ठ नागरिक नंदकिशोर विश्वाल, विकास विश्वाल, बलराम विश्वाल, रोहित शर्मा, सुनील प्रधान, अच्युतानंद प्रधान, संजय निषाद, संपत यादव, गोवर्धन यादव, शरद बारिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता दिव्या पटेल सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

बच्चों के साथ बांटी खुशियां

न्योता भोज में प्राथमिक विद्यालय नदीगांव और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह खुशियां बांटना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है और इससे सामुदायिक सहभागिता की भावना भी मजबूत होती है। न्योता भोज के माध्यम से बच्चों को भोजन कराने के साथ यह संदेश भी दिया गया कि समाज के हर व्यक्ति की छोटी-सी पहल बच्चों के बेहतर पोषण और उनके खुशहाल बचपन में योगदान दे सकती है।

जन्मदिन पर आंगनबाड़ी और स्कूल के बच्चों को कराया न्योता भोज, खीर-पूरी और स्वादिष्ट भोजन के साथ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी.. Read More »

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र आयोजित, कलेक्टर, एसपी सहित हजारों स्कूली बच्चों, प्रशिक्षु पुलिस जवानों और अधिकारियों ने किया सामूहिक योग..

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रातः 7 बजे सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में जिला स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय योग एवं ध्यान सत्र आयोजित, कलेक्टर, एसपी सहित हजारों स्कूली बच्चों, प्रशिक्षु पुलिस जवानों और अधिकारियों ने किया सामूहिक योग.. Read More »

सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस पर सारंगढ़ में सुबह 7 बजे योग-ध्यान एवं सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य मेला, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा होगी निःशुल्क जांच..

राज्य शासन के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर आयुष विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान एवं 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 23 सितंबर 2026 को सारंगढ़ में योग-ध्यान सत्र एवं जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान एवं आयुर्वेद दिवस पर सारंगढ़ में सुबह 7 बजे योग-ध्यान एवं सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य मेला, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा होगी निःशुल्क जांच.. Read More »

सपेरा बस्ती पहुंचीं प्रियंका गोस्वामी, 60 बच्चों को बांटी खुशियां और दिया सुरक्षित बचपन का संदेश..

शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा की प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी ने ग्राम भीखमपुरा स्थित सपेरा बस्ती पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ समय बिताया। राज्य स्तर पर दो बार सम्मानित प्रियंका गोस्वामी ने यहां सामाजिक जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता, पोषण और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

सपेरा बस्ती पहुंचीं प्रियंका गोस्वामी, 60 बच्चों को बांटी खुशियां और दिया सुरक्षित बचपन का संदेश.. Read More »

Scroll to Top