मिशन पहल के तहत नदीगांव में साइबर जागरूकता शिविर, सरिया पुलिस ने ग्रामीणों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके..
बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए सरिया पुलिस लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में “मिशन पहल” अभियान के तहत थाना सरिया द्वारा ग्राम नदीगांव में साइबर जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।


