चंद्रपुर-सरिया मार्ग पर सड़क हादसा, साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया थाना अंतर्गत चंद्रपुर-सरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा बड़े मानिकपुर यात्री प्रतीक्षालय के पास हुआ, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Join WhatsApp Group Click Here

मृतक की पहचान तिहारू नायक पिता गोपाल नायक उम्र करीब 64 वर्ष निवासी ग्राम बिनधनपाली थाना सोहिला जिला बरगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तिहारू नायक अपनी साइकिल से चंद्रपुर की ओर से कटंगपाली जा रहे थे, तभी बड़े मानिकपुर यात्री प्रतीक्षालय के पास हादसे का शिकार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना प्रभारी नंदलाल राठिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार और आरक्षक श्रवण टंडन भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मर्ग पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाद में अस्पताल में मृतक की पहचान उनके बेटे सत्यवान नायक ने की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Scroll to Top