जिला खाद्य अधिकारी निकला मास्टरमाइंड, 1.5 करोड़ के एलपीजी गैस गबन मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, पढ़िये कैसे किया गैस घोटाला..
जिले में जब्त एलपीजी गैस कैप्सूल से करोड़ों रुपये के गैस गबन मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब तक सामने आई जांच में महासमुंद के जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को पूरे षड्यंत्र का मुख्य सूत्रधार बताया गया है।

