रास्ता रोककर लूट और हत्या के प्रयास का मामला, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी किया गिरफ्तार..
पुलिस को रास्ता रोककर लूट और हत्या के प्रयास की एक वारदात में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंगेली-लोरमी मार्ग तिराहे पर युवक से मारपीट कर सोने का लॉकेट लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


