ACB का एक्शन : ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर रिश्वत लेते बिजली विभाग का सहायक अभियंता गिरफ्तार..
भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले के दीपका में विद्युत विभाग सीएसपीडीसीएल के सहायक अभियंता को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान से खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

