बरमकेला पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, शराब और नकदी जब्त..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// बरमकेला थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से देशी-विदेशी शराब और नगदी रकम भी जब्त की है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार 06 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ग्राम मुंगलीपाली चौक के पास स्थित अहाता क्षेत्र में पहुंची। वहां एक व्यक्ति थैले में शराब रखकर बिक्री करते हुए पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभय कुमार पांडा (57 वर्ष), निवासी मुंगलीपाली बताया।

पुलिस जांच के दौरान आरोपी के पास से 31 नग देशी प्लेन शराब और 9 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की कुल 07 लीटर 200 एमएल शराब बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 1260 रुपये नकद भी जब्त किए गए। जब आरोपी से शराब बिक्री से संबंधित लाइसेंस या दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार किया और आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Scroll to Top