विधानसभा में गूंजा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा, सरकार ने कहा – फिलहाल नहीं है कोई प्रस्ताव..
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग एक बार फिर जोरदार तरीके से उठी। सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने विधानसभा में लोक स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थिति तथा भविष्य की योजना के बारे में जानकारी मांगी।



