सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित..
पथरिया विकासखंड के ग्राम सिलदहा में सीसी रोड निर्माण एवं जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही की शिकायत पर कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार तत्काल जांच कर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिलदहा के सचिव भूपत राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


