धान खरीदी में लापरवाही और अवैध धान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में तैयारियों की समीक्षा की, चेकपोस्टों पर तीन पालियों में होगी निगरानी..
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीदी शुरू होने से पहले सभी उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी हों और किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो



