राज्योत्सव पर छत्तीसगढ़ को वन पर्यटन की दोहरी सौगात, इंद्रावती में पहली बार जंगल सफारी तो अचानकमार के केंवची गेट से खुला नया रास्ता, 50 किलोमीटर के सफारी रूट से बढ़ेगा रोमांच..
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में दो बड़ी सौगात मिली हैं। अब तक अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और समृद्ध वन्यजीवों के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश के दो प्रमुख वन क्षेत्रों में पर्यटन की नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं।
