बड़ी खबर : धान खरीदी में लापरवाही पर सख्त एक्शन, 3 समिति प्रबंधक निलंबित, दो का वित्तीय प्रभार छीना..
रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्रों में लापरवाही का मामला उजागर होने के सख्त एक्शन से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में जिला प्रशासन ने 3 समिति प्रबंधकों को निलंबित कर दिया है। वहीं 2 अन्य समिति प्रबंधकों से वित्तीय प्रभार भी छीन लिया गया है।


