सरिया क्षेत्र में किसानों के लिए पर्याप्त उपलब्ध है रासायनिक खाद, जारी आरओडीडी के आधार पर है शत प्रतिशत खाद का भण्डारण..
सरिया क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए उनके मांग अनुसार रासायनिक खाद सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है। कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित बरमकेला से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार 22 जनवरी की स्थिति में जारी आरओडीडी के विरुद्ध शतप्रतिशत खाद का भण्डारण कर दिया गया है।


