45 डिग्री तापमान में भी नहीं थमा उत्साह; चंद्रदेव राय के जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने दिखाई ताकत..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// बिलाईगढ़ विधानसभा मुख्यालय में शुक्रवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता चंद्रदेव राय का जन्मोत्सव बेहद भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में मनाया। भीषण 45 डिग्री तापमान के बावजूद हजारों युवाओं और समर्थकों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम स्थल सुबह से ही समर्थकों की भारी भीड़ से गुलजार रहा। युवाओं ने आतिशबाजी और नारों के बीच अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर, केक काटकर और शुभकामनाएं देकर अपने नेता के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।

कार्यक्रम का नेतृत्व केशव साहू, सोनू सागर, अहमद खान, त्रिलोक साहू, अमृत साहू, सुनील भारद्वाज, मनजीत जांगड़े, विक्की खान, कान्हा दूबे एवं नागेंद्र देवांगन सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया।आयोजन के दौरान युवाओं का जोश और अनुशासन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूरे क्षेत्र में जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर चंद्रदेव राय ने भावुक अंदाज में सभी शुभचिंतकों और युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का यह प्यार उन्हें हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, राजनीतिक एकजुटता और युवा शक्ति की प्रभावशाली झलक देखने को मिली। जन्मोत्सव समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि बिलाईगढ़ क्षेत्र में चंद्रदेव राय की लोकप्रियता आज भी मजबूत जनाधार के साथ कायम है।

Scroll to Top