BEO आफिस में 30 लाख का घोटाला: थाने में दर्ज करायी गयी FIR, दो कर्मचारियों पर फर्जी दस्तावेज पर गड़बड़ी का आरोप..
बिलासपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय, कोटा में वित्तीय अनियमितता का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। बीईओ कार्यालय में पदस्थ लेखापाल नवल सिंह पैकरा एवं कार्यालय कर्मचारी देवेंद्र कुमार पालके के खिलाफ शासकीय राशि के गबन का आरोप लगा है।

