शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़ // छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रायपुर के नकटी गांव में 85 गरीब परिवारों को भाजपा सरकार द्वारा बेघर कर उनके मकानों को तोड़ा गया है, जो गरीबों के साथ अन्याय है। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब विरोधी नीतियां अपना रही है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की कार्रवाई पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने भी इस घटना का कड़ा विरोध जताया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पद्मा मनहर, सूरज तिवारी, अरुण मालाकार, गोल्डी नायक, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, घनश्याम मनहर, गोपाल बाघे, उमेश केशरवानी, विनोद भारद्वाज, सरिता गोपाल, मंजुलता आनंद, डॉ. दिलीप अनंत, नीतीश बंजारे,डॉ. गौरीशंकर पटेल, राधेश्याम जयसवाल, पवन अग्रवाल, राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, किशोर पटेल, युधिष्ठिर नायक, लता जाटवर, ठाकुरराम पटेल, नागेश्वर महंत, सहनी सिदार, मितेंद्र यादव, शुभम बाजपेई, अभिषेक शर्मा, पवन नायक, बंटी साहू, शहनवाज खान सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


