भूमि पूजन कार्यक्रम बना अखाड़ा, मंच पर भिड़े भाजपा नेता, मंत्री-विधायक के सामने धक्का-मुक्की..

जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धोंधा गांव में आयोजित कृषि महाविद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मंच पर ही तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे और कार्यक्रम स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम बना अखाड़ा, मंच पर भिड़े भाजपा नेता, मंत्री-विधायक के सामने धक्का-मुक्की.. Read More »

मंत्रालय में सेटिंग और कलेक्टर फूफा का झांसा : मंडी इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर B.Ed छात्रा से 7.40 लाख की ठगी, दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड..

सरकारी नौकरी का सपना और दोस्त पर अंधा भरोसा। यही दो बातें एक होनहार छात्रा पर भारी पड़ गईं। मंडी इंस्पेक्टर बनाने का झांसा देकर ठगों ने उससे 7 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। अब पीड़िता थाने के चक्कर काट रही है और पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंत्रालय में सेटिंग और कलेक्टर फूफा का झांसा : मंडी इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर B.Ed छात्रा से 7.40 लाख की ठगी, दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड.. Read More »

साढ़े तीन साल बाद जिला कांग्रेस की 61 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, नए और अनुभवी चेहरों का संतुलन, सभी ब्लॉकों को मिला प्रतिनिधित्व..

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला कांग्रेस कमेटी की 61 सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी गई है। जिला गठन के बाद से कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई थी और इस बीच दो अध्यक्षों का कार्यकाल भी बदल गया। करीब साढ़े तीन साल बाद संगठन को पूर्ण रूप मिला है।

साढ़े तीन साल बाद जिला कांग्रेस की 61 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, नए और अनुभवी चेहरों का संतुलन, सभी ब्लॉकों को मिला प्रतिनिधित्व.. Read More »

होटल और दुकान में खाद्य सुरक्षा टीम ने की जांच, अत्यधिक रंग युक्त खाद्य पदार्थों से बचने की अपील..

होली एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए ज़िले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जाँच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार विभिन्न मिठाई व किराना दुकानों और खाद्य विनिर्माण प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

होटल और दुकान में खाद्य सुरक्षा टीम ने की जांच, अत्यधिक रंग युक्त खाद्य पदार्थों से बचने की अपील.. Read More »

अब नलकूप खनन हेतु एसडीएम से लेना होगा लिखित अनुमति, बिना अनुमति बोर खनन 31 जुलाई तक प्रतिबंधित, कलेक्टर ने किया आदेश जारी..

जिले में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे द्वारा छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक 3), 1987 की धारा 03 के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ संपूर्ण जिले को 01 मार्च 2026 से 31 जुलाई 2026 तक जलाभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है।

अब नलकूप खनन हेतु एसडीएम से लेना होगा लिखित अनुमति, बिना अनुमति बोर खनन 31 जुलाई तक प्रतिबंधित, कलेक्टर ने किया आदेश जारी.. Read More »

होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद, मदिरा भंडारण, विनिर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध..

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के अवसर पर 04 मार्च 2026 (जिस दिन रंग खेला जाएगा) को 1 दिवस हेतु ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने होली के दिन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी किया है।

होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद, मदिरा भंडारण, विनिर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध.. Read More »

Scroll to Top