विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, शहीद देशभक्तों को 2 मिनट मौन रहकर दी गई श्रद्धांजलि..
प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान हुई घटनाओं, विस्थापन और आम नागरिकों द्वारा झेली गई पीड़ा को चित्रों एवं विभिन्न सामग्रियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी अवलोकन के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया।
