छत्तीसगढ़ कांग्रेस की बड़ी बैठक: 15 अप्रैल तक बूथ और विलेज कमेटी गठन का टास्क, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी..
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों और प्रभारियों ने हिस्सा लिया, जहां संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।


