विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, शहीद देशभक्तों को 2 मिनट मौन रहकर दी गई श्रद्धांजलि..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// राज्य शासन के निर्देश और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गणमान्य नागरिक ज्योति लाल पटेल ने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के दौरान हुई घटनाओं, विस्थापन और आम नागरिकों द्वारा झेली गई पीड़ा को चित्रों एवं विभिन्न सामग्रियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी अवलोकन के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शहीद देशभक्तों को 2 मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई।

Join WhatsApp Group Click Here

सभा को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस कठिन दौर की याद दिलाता है, जब लाखों लोगों को विस्थापन और पीड़ा का सामना करना पड़ा। आज भी इस पीड़ा से गुजरे लोगों के पीढ़ी के जेहन में इसका कटु अनुभव है।

जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराने तथा राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसी घटना दोबारा नहीं हो इसका हमे ध्यान रखना होगा। गणमान्य नागरिक हरिनाथ खूंटे ने कहा कि धर्म के आधार पर देश का विभाजन हुआ। हमें अपना धर्म जात पात को भुलाकर देश हित में काम करेंगे तो देश विकसित राष्ट्र होगा। इस अवसर पर सारंगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता ठाकुर, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जनप्रतिनिधि ज्योति लाल पटेल, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, समीर सिंह ठाकुर, जय बानी, भरत जाटवर, अविनाशपुरी गोस्वामी, वीरेंद्र निराला, जीतू गुप्ता, गणमान्य नागरिक राजीव ठाकुर सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Scroll to Top