स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 140 आबकारी प्रकरण दर्ज..

शेयर करें...

रायपुर// स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। 12 अगस्त को पश्चिम जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट के तहत कुल 140 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा 17 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और 3 गिरफ्तारी वारंट की तामिली भी की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र रोबिनसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश और नए उभर रहे बदमाशों की चेकिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

सबसे ज्यादा कार्रवाई टिकरापारा और पुरानी बस्ती में

पुलिस के अनुसार थाना टिकरापारा क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत सबसे अधिक 30 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके बाद पुरानी बस्ती में 26, डीडी नगर में 25, न्यू राजेंद्र नगर में 23 और आमानाका में 20 प्रकरण दर्ज किए गए।

थानावार कार्रवाई इस प्रकार रही

  • पुरानी बस्ती: 26 आबकारी प्रकरण
  • डीडी नगर: 25 आबकारी प्रकरण, 3 गिरफ्तारी वारंट की तामिली और 1 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  • आमानाका: 20 आबकारी प्रकरण और 2 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  • आजाद चौक: 6 आबकारी प्रकरण
  • कबीर नगर: 7 आबकारी प्रकरण और 11 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  • सरस्वती नगर: 2 आबकारी प्रकरण
  • न्यू राजेंद्र नगर: 23 आबकारी प्रकरण
  • मुजगहन: धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत 1 प्रकरण
  • टिकरापारा: 30 आबकारी प्रकरण और 3 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

होटल और प्रतिष्ठानों को समाधान ऐप से जोड़ा

अभियान के दौरान पश्चिम क्षेत्र के होटल और अन्य प्रतिष्ठानों को ‘समाधान ऐप’ से जोड़ने के लिए भी अभियान चलाया गया। पुलिस ने होटल एलीफेंट, श्री अप्पाजी होटल, हैप्पी हांवर, होटल कॉमिक रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों में ऐप डाउनलोड कराया। संचालकों को ऐप के उपयोग और सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर निगरानी, सघन चेकिंग, अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Scroll to Top