रायगढ़ के कुरकुट नदी में मिली 2 हाथियों की लाश, 3 संदिग्ध हिरासत में, जांच में जुटा वन अमला..
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में हाथियों की मौत का एक और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार सुबह कुरकुट नदी में दो हाथियों के शव तैरते हुए मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में 19 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा था और ये दोनों हाथी उसी झुंड का हिस्सा बताए जा रहे हैं।
