40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी की तैयारी में छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने ओलंपिक संघ के साथ की बैठक, बस्तर को भी बड़े खेल आयोजन से जोड़ने की तैयारी..
छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने के साथ अब राज्य बड़े राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

