जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने चलाया स्वच्छता अभियान, सारंगढ़ के खड़ा बंध तालाब सहित आसपास के प्रमुख स्थलों में की साफ-सफाई..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सारंगढ़ नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खड़ा बंध तालाब के किनारे तथा आसपास के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

स्वच्छता अभियान में जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति लाल पटेल, एसडीएम उमेश साहू, नगर पालिका सीएमओ सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने श्रमदान करते हुए तालाब परिसर, मंदिर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की।

अभियान के दौरान नगर के खड़ा बंध तालाब को विशेष रूप से स्वच्छ किया गया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ हितेश अजागल्ले, जीवन रात्रे, अमित तिवारी, अरविंद हरिप्रिया, रमेश तिवारी एवं अनुज जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना भी रहा।

Scroll to Top