सरसीवां में 40 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, कार और KTM समेत 28.60 लाख की संपत्ति जब्त..
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ए.एन.टी.एफ. और थाना सरसीवां पुलिस की संयुक्त टीम ने 40 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


