फर्जी अंकसूची के जरिए नौकरी दिलाने वाला मास्टरमाइंड विनोद राठौर गिरफ्तार, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में फर्जी अंकसूची तैयार कर लाखों की ठगी का खुलासा..
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी अंकसूची उपलब्ध कराकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विनोद कुमार राठौर को कोरबा से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

