नौघटा में स्व. मकरध्वज पटेल की स्मृति में मां दुर्गा मंच का उद्घाटन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही रहे मुख्य अतिथि..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा में शनिवार को स्वर्गीय मकरध्वज पटेल (गौटिया) की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित मां दुर्गा मंच का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मां दुर्गा के चरणों में समर्पित इस मंच का निर्माण सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल सहित परिवार के सदस्यों ने कराया है। कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

Join WhatsApp Group Click Here

परिवार ने स्व. मकरध्वज पटेल की स्मृति को किया समर्पित

मां दुर्गा मंच का निर्माण स्वर्गीय मकरध्वज पटेल (गौटिया जी) की पुण्य स्मृति में कराया गया है। इसके निर्माण में माता अहिल्या पटेल, ग्राम पंचायत नौघटा की सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल और मीना जितेंद्र पटेल का योगदान रहा। वहीं वीणा पटेल और विनायक पटेल ने विनयपूर्वक इस निर्माण कार्य को मां के चरणों में समर्पित किया। गांव में धार्मिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए यह मंच महत्वपूर्ण स्थान बन सकेगा।

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से की मुलाकात

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही अपने दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम के तहत दौरे के दूसरे दिन शनिवार को पिहरा, बरगांव, छुहिपाली, छैलफोरा, नौघटा, रेबो, सांकरा, मोहदी, ठेंगागुड़ी और बोरिदा गांवों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत नौघटा और उसके आश्रित ग्राम छैलफोरा में ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने हाल की बाढ़ के बाद गांवों की स्थिति, प्रभावित परिवारों की परेशानियों और उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। दौरे का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों के हालात को समझना और उनकी समस्याओं से रूबरू होना रहा।

जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत नौघटा की सरपंच संगीता वीरेंद्र पटेल, ईश्वर साहू, जान्हवी साहू, किशोर साहू, बनमाली पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, कटंगपाली शक्ति केंद्र संयोजक जोतराम पटेल और पंचायत मीडिया प्रभारी दीपक डनसेना सहित पंचगण मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा और सरिया मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न पंचायतों के सरपंच एवं पदाधिकारी भी दौरा कार्यक्रम में शामिल रहे।

Scroll to Top