शेयर करें...
रायगढ़// शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा में भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन रायगढ़ के दिशा- निर्देशानुसार पर शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।
इसके अलावा मतदाता सूची में न्यू वोटर्स के नाम जोड़ने हेतु फार्म नंबर 6 एप्लिकेशन फार्म का वितरण व रजिस्ट्रेशन किया गया। छात्र छात्राओं को ईसीआई नेट के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया संबंधी दिशा -निर्देश को बिंदुवार अवगत कराया गया। इस दौरान ईएलसी गठन की जानकारी भी दी गई।
उक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के चेयरमैन, डायरेक्टर के संरक्षण, प्राचार्य डॉ. गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन से एवं स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. भरत सिदार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जहां कॉलेज के स्टॉफगण सहित समस्त कक्षाओं के नियमित अध्ययनरत छात्र -छात्राओं की अधिक संख्या में उपस्थिति रही।


